खाद, बिजली और सड़कों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने संपूर्ण समाधान दिवस पर किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सात सूत्रीय ज्ञापन पेश किया। ज्ञापन में खाद की कालाबाजारी रोकने, विद्युत आपूर्ति सुधारने, सड़कें और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि समाधान न मिलने पर आंदोलन किया जाएगा।

खाद, बिजली और सड़कों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

बिलग्राम। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के पदाधिकारियों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खाद की कालाबाजारी रोकने, विद्युत आपूर्ति सुधारने, जर्जर सड़कों का निर्माण कराने और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई गई। जिलाध्यक्ष प्रेमसागर यादव ने आरोप लगाया कि विकासखंड बिलग्राम में 45 किलो की यूरिया बोरी निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेची जा रही है। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। किसानों ने नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कुंडीपुर-मझरा गुलरिया पुरवा- बेहटारा मार्ग का निर्माण कराने की भी मांग की।

ज्ञापन में हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर रजवाहा के पास क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत, हाफिजनगर में नए हैंडपंपों की जांच, इस्लामपुर जगाई में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा गुजरई गांव में अधूरे खड़ंजा निर्माण को पूरा कराने की मांग भी शामिल रही। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर संगठन आंदोलन करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।