रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद सैनिक का 29 माह बाद पहुंचा ड्रेस और सामग्री

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

घोसी/नदवासराय (मऊ): विनोद यादव का 29 माह पहले रूस-यूक्रेन युद्ध में निधन हुआ था; लेकिन उनका शव नहीं मिल सका। शनिवार को, भारतीय दूतावास ने उनकी ड्रेस, टोपी और कागजात उनके परिवार को सौंपे, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। युद्ध में शहीद होने की जानकारी दो साल बाद मिली थी।

रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद सैनिक का 29 माह बाद पहुंचा ड्रेस और सामग्री

घोसी/नदवासराय (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के चंदापार निवासी युवक विनोद यादव का निधन करीब 29 माह पूर्व रूस-यूक्रेन के युद्ध के दौरान हो गया था। युद्ध में शहीद युवक का शव काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला, लेकिन शनिवार को भारतीय दूतावास के अधिकारियों के माध्यम से उसका ड्रेस, टोपी समेत अन्य सामग्री परिवार के सदस्यों को प्राप्त हुआ। इस दौरान शहीद के परिजनों में कोहराम मच गया। घोसी कोतवाली अन्तर्गत चंदापार निवासी विनोद यादव को अच्छे वेतन का लालच देकर दिल्ली के दो एजेंट ने 13 जनवरी 2024 को रुस भेज दिए थे। परिजनों ने बताया कि विनोद को धोखे से रुस ले जाकर रूसी सेना में भर्ती करा दिया गया था।

वहां पहुंचने पर जब उसे रूस की आर्मी कैंप में ले जाकर आर्मी की वर्दी पहना दी गई तभी उसे धोखे का आभास हुआ बहरहाल तब तक बड़ी देर हो चुकी थी और वापसी के सारे रास्ते बंद थे। युद्ध के दौरान करीब 1 माह बाद ही लड़ाई के दौरान उसकी मौत हो गई थी, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका शव बरामद नहीं किया जा सका था। साथ ही साथ दो साल तक परिवार के लोगों को भी कोई जानकारी नहीं प्रदान किया गया था। बाद में नवंबर 2025 में युवक के शहीद होने की जानकारी रुस द्वारा दी गई थी, इसके बाद परिवार के लोग लगातार शव की मांग करते रहे, लेकिन शव नहीं बरामद किया जा सका। युद्ध में शहीद हुए युवक का शव तो नहीं मिल सका, लेकिन भारतीय दूतावस के प्रयास से करीब 29 माह बाद शनिवार को उसकी ड्रेस, टोपी समेत अन्य कागजात की पोटली भारतीय दूतावास के अधिकारियों के माध्यम से उसके परिजनों को सौंप दिया गया। उधर जैसे ही युवक की ड्रेस व सामग्री गांव पहुंचने की जानकारी हुई पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। ड्रेस हाथ में लेते ही मृतक की पत्नी अनीता देवी, 18 वर्षीय पुत्र आलोक यादव, 10 वर्षीया पुत्री शिवांगी यादव व आठ वर्षीय पुत्री शिवानी यादव सहित परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद सैनिक का 29 माह बाद पहुंचा ड्रेस और सामग्री