केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव ने पीएम श्री विद्यालयों का लिया जायजा

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव प्रिय रंजन ने चाईबासा में पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था एवं संसाधनों की समीक्षा की और प्रधानाध्यापकों से चर्चा की। इसके बाद जागरूकता वाहन के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव ने पीएम श्री विद्यालयों का लिया जायजा

चाईबासा, संवाददाता। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव प्रिय रंजन ने अपने चाईबासा दौरे के क्रम में गुरुवार को पीएम श्री विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था एवं संसाधनों का जायजा लिया। संयुक्त सचिव ने कहा कि भ्रमण के दौरान जिन चार विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, वहां निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप गतिविधियां संचालित होती हुई पाई गईं, जो संतोषजनक है। निरीक्षण के पश्चात समाहरणालय में पीएम श्री विद्यालयों एवं उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उनके पश्चिमी सिंहभूम जिला आगमन पर उपायुक्त मनीष कुमार ने परिसदन में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने पीएम श्री प्लस टू उत्क्रमित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, चाईबासा, पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, असुरा, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिष्टंमपुर एवं पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय, टाटा कॉलेज कॉलोनी का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संबंधी सुविधाओं तथा विद्यार्थियों के अनुभवों की जानकारी प्राप्त की। संयुक्त सचिव के विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। विभिन्न कक्षा-कक्षों का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों एवं छात्राओं से सीधे संवाद किया तथा पढ़ाए जा रहे विषय, संबंधित शिक्षक और विद्यार्थियों की विषयवार समझ के संबंध में जानकारी प्राप्त की。

समीक्षा बैठक

चारों विद्यालयों के निरीक्षण के उपरांत समाहरणालय सभागार में पीएम श्री विद्यालयों एवं उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर उपायुक्त, स्थापना उप समाहर्ता सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी प्रधानाध्यापकों से विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों, उपलब्ध संसाधनों तथा उनके उपयोग की जानकारी ली गई।

जागरूकता वाहन

जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : समीक्षा बैठक की समाप्ति के उपरांत संयुक्त सचिव प्रिय रंजन द्वारा ‘प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान’ से संबंधित जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर गुब्बारे उड़ाकर शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने एवं विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। पूरे भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा पदाधिकारी ईरा जोरवाल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

✦प्रिय रंजन ने किन विद्यालयों का निरीक्षण किया?−
उन्होंने पीएम श्री प्लस टू उत्क्रमित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, चाईबासा, पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, असुरा, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिष्टंमपुर एवं पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय, टाटा कॉलेज कॉलोनी का निरीक्षण किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेंद्र सरकार के संयुक्त सचिव ने पीएम श्री विद्यालयों का लिया जायजा