खेल : कैनकन कंट्री : बालाजी-चंद्रशेखर को युगल खिताब

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कैनकन कंट्री : बालाजी-चंद्रशेखर को युगल खिताब मैक्सिको। एन श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर

खेल : कैनकन कंट्री : बालाजी-चंद्रशेखर को युगल खिताब

कैनकन कंट्री : बालाजी-चंद्रशेखर को युगल खिताब मैक्सिको। एन श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर की भारतीय जोड़ी ने कैनकन कंट्री ओपन 2026 एटीपी चैलेंजर टेनिस का युगल खिताब जीत लिया है। उन्होंने रविवार रात फाइनल में मैक्सिको के मिगुएल एंजेल और बेलारूस के इवान लियुतारविच की जोड़ी को 6-3, 7-6 से हराकर जोड़ी के तौर पर पहला खिताब साझा किया। यह बालाजी का 19वां एटीपी चैलेंजर युगल और 2026 सीजन का पांचवां खिताब था। दूसरी ओर, चंद्रशेखर के लिए, यह उनके करियर का 11वां चैलेंजर युगल खिताब और साल का दूसरा खिताब था। बालाजी, सियोल में 18-19 सितंबर को दक्षिण कोरिया के खिलाफ होने वाले डेविस कप 2026 क्वालिफायर्स के दूसरे दौर के मुकाबले के लिए भारतीय टीम में भी हैं जबकि बालाजी और चंद्रशेखर दोनों एशियाई खेलों की पुरुष युगल टीम में हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : कैनकन कंट्री : बालाजी-चंद्रशेखर को युगल खिताब