नेपाल जा रही पांच लाख भारतीय मुद्रा बरामद
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बहराइचरुपईडीहा में एक पैंडल रिक्शे से नेपाल जाते समय पांच लाख रुपये की भारतीय मुद्रा पकड़ी गई। जांच के दौरान रिक्शा पर बैठा व्यक्ति भाग गया। अधिकारियों का मानना है कि यह रकम हुंडी कारोबार से संबंधित हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रुपईडीहा। रुपईडीहा से पैंडल रिक्शे से नेपाल जा रहे पांच लाख की भारतीय मुद्रा नेपाली थाना जमुनहा पर जांच के दौरान पकड़ा गया है। रिक्शा पर बैठा व्यक्ति भाग खड़ा हुआ। रिक्शे में रखे उसके झोले से भारतीय मुद्रा बरामद हुई। उक्त जानकारी देते हुए सीमा सुरक्षा गुल्म जमुनहा के प्रमुख डीएसपी तीर्थ राज न्यौपाने ने बताया कि हमारे जवान जैसे रिक्शे की चेकिंग के लिए पहुंचे। रिक्शा पर बैठा व्यक्ति झोला छोड़कर भारतीय सीमा में भाग खड़ा हुआ। अनुमान लगाया जा है कि ये हुंडी कारोबार से संबंधित रकम हो सकती है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। यह मामला विदेशी मुद्रा कानून के विरुद्ध अवैध कारोबार के अंतर्गत आता है।
ये भी पढ़ें:Maharajganj News: अवैध रास्ते से नेपाल ले जाई जा रही 50 हजार नेपाली मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार
बीते 28 जून को रुपईडीहा से चेकिंग के बाद 4 पहिया भारतीय वाहन 16 लाख नेपाली मुद्रा नेपालगंज के चौलिक्का चौक में पकड़ा गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


