पटमदा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित, 76 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

पटमदा के राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2026 का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। 82 विद्यार्थियों में से 76 ने परीक्षा में भाग लिया। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का महत्व बताया और विद्यार्थियों से सदाचारी जीवन जीने की अपील की।

पटमदा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित, 76 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
पटमदा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित, 76 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

पटमदा। शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2026 गुरुवार को राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में विद्यालय में पंजीकृत 82 विद्यार्थियों में से 76 ने हिस्सा लिया।परीक्षा के सफल संचालन के लिए अरविंद चौरसिया परीक्षा नियंत्रक के रूप में मौजूद रहे। वहीं राजीव महतो और संजीव महतो ने वीक्षक की जिम्मेदारी निभाई। परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि संस्कृति केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के आचरण, विचार और जीवन-मूल्यों से भी जुड़ी होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से सदाचार, अनुशासन, सेवा और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।प्राचार्य ने परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन में सहयोग करने वाले परीक्षा नियंत्रक, वीक्षकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपटमदा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित, 76 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा