खेल : सारांश ने आईपीएल का मौका छोड़ा : चंद्रकांत पंडित
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
सारांश ने आईपीएल का मौका छोड़ा : चंद्रकांत पंडित कोलंबो। भारत के लिए रविवार

सारांश ने आईपीएल का मौका छोड़ा : चंद्रकांत पंडित कोलंबो। भारत के लिए रविवार को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सारांश जैन ने लाल गेंद की क्रिकेट में गेंदबाजी सुधारने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का अनुबंध पाने का मौका भी छोड़ दिया। मध्य प्रदेश में जैन के कोच चंद्रकांत पंडित ने बताया कि पिछले सत्र में उसने कहा था कि वह अपने लाल गेंद के खेल पर ध्यान देना चाहता है। पंडित ने 2020 में मध्य प्रदेश की टीम की कोचिंग शुरू की थी। उन्होंने बताया, वह इसे लेकर बिल्कुल स्पष्ट था। ऐसा नहीं है कि वह सफेद गेंद से गेंदबाजी नहीं करना चाहता था या उसमें उसकी रुचि नहीं थी, लेकिन वह अपनी लाल गेंद की गेंदबाजी पर काम करना चाहता था।
इसके बाद वह राज्य की टीम का खिलाड़ी बन गया।


