क्रिकेटर शमी के भाइयों पर दर्ज यौन शोषण के मुकदमे की जांच गाजियाबाद ट्रांसफर
-घटनास्थल गाजियाबाद होने के मुकदमा इंदिरापुरम थाने को किया गया स्थानांतरित -तलाकशुदा महिला ने रणजी

भारतीय टीम के क्रिकेटर मो. शमी के दो भाइयों पर दर्ज यौन शोषण और धमकी देने का मुकदमा आशियाना पुलिस ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने को ट्रांसफर कर दिया है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र राय का दावा है कि पीड़िता को दो बार बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह आई नहीं। जांच में घटनास्थल इंदिरापुरम का मिला है। अब मुकदमे की विवेचना वहीं की पुलिस करेगी। पीड़िता आशियाना इलाके की रहने वाली है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर अमरोहा जनपद के अलीनगर डिडौली निवासी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मो. शमी के भाई व रणजी खिलाड़ी मो. कैफ और हसीब के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया था।
पीड़िता ने तहरीर देकर बताया था कि वह वर्ष 2020 में एनसीआर में रहती थी। कैफ से उसकी दोस्ती हो गई। कैफ ने शादी झांसा देकर छह साल तक उसका यौन शोषण किया। गाजियाबाद-दिल्ली के होटलों में ले गया। वहां शोषण किया। कैफ के बुलाने पर वह नौ सितंबर 2023 को कोलकाता गई। वहां कैफ ने उसे एक होटल में रोका। होटल में भी शोषण किया। इसके बाद फिर दो महीने तक टाल मटोल करता रहा। कैफ ने बहाने से बात करने के लिए अमरोहा स्थित अपने घर पर बुलाया। वहां कैफ के परिवारीजनों और भाई हसीब ने शादी करने से इंकार कर दिया। विरोध पर हसीब और कैफ व अन्य लोगों ने धमकी दी थी। इंस्पेक्टर गजेंद्र के मुताबिक, पीड़िता इंदिरापुरम इलाके में रहती थी। उसने शोषण का घटनास्थल भी गाजियाबाद ही बताया है। घटनास्थल वहां का होने के कारण विवेचना इंदिरापुरम थाने को ट्रांसफर की गई है।


