खेल : क्षेत्ररक्षण कोच दिलीप की छुट्टी लगभग तय

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

क्षेत्ररक्षण कोच दिलीप की छुट्टी लगभग तय नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य

खेल : क्षेत्ररक्षण कोच दिलीप की छुट्टी लगभग तय

क्षेत्ररक्षण कोच दिलीप की छुट्टी लगभग तय नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के सहयोगी सदस्यों के दो साल के अनुबंध इंग्लैंड के मौजूदा सीमित ओवरों के दौरे के बाद समाप्त हो जाएंगे। इसमें क्षेत्ररक्षण कोच टी. दिलीप का कार्यकाल आगे बढ़ने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है।पिछले महीनों में टीम की क्षेत्ररक्षण का स्तर गिरा है। बीसीसीआई इस विभाग में बदलाव करना चाहता है। हालांकि तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और सहायक कोच रयान टेन डोएशे के दो साल के अनुबंध भी खत्म हो रहे हैं, पर दोनों के करार में विस्तार का प्रावधान है।

बीसीसीआई की ओर से दोनों को बरकरार रखने की इच्छा जताई जा रही है।मोर्कल के मार्गदर्शन में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने दो वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है। साल के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ दौरे और दक्षिण अफ्रीका में वनडे विश्व कप को देखते हुए गंभीर भरोसेमंद सहयोगी को टीम में बनाए रखना चाहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।