गरीब, मजदूर और ग्रामीणों के मुद्दे को उठाएगी भाकपा

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) 7 अक्टूबर को लखनऊ विधानसभा के समक्ष किसानों और गरीबों के सवाल उठाएगी। चिटफंड और वित्तीय कंपनियों में जमा राशि लौटाने की मांग की जाएगी। भाकपा ने सरकार से जमाकर्ताओं का सर्वेक्षण और प्राथमिकता से समस्याओं के निस्तारण की भी अपील की है।

गरीब, मजदूर और ग्रामीणों के मुद्दे को उठाएगी भाकपा

बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सात अक्टूबर को लखनऊ विधानसभा घेराव करेगी। इस दौरान किसानों के साथ-साथ गरीब, मजदूर, ग्रामीण एवं आम जमाकर्ताओं के सवालों को भी मजबूती से उठाया जाएगा। भाकपा जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि चिटफंड एवं वित्तीय कंपनियों में प्रदेश के लाखों लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई जमा की थी। वर्षों बीत जाने के बावजूद बड़ी संख्या में जमाकर्ता अपनी वैध धनराशि की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर के किसान आंदोलन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की जाएगी कि प्रभावित जमाकर्ताओं का जिलेवार सर्वे कराया जाए, प्रत्येक जिले में शिकायत एवं सहायता केंद्र बनाया जाए।

केंद्र सरकार संबंधित संस्थाओं से समन्वय कर लंबित धनराशि की वापसी की प्रक्रिया तेज कराई जाए। भाकपा ने मांग की कि वृद्ध, विधवा, दिव्यांग एवं अत्यंत जरूरतमंद जमाकर्ताओं के मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए तथा लंबित दावों के लिए विशेष शिविर लगाकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। देव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि किसान-मजदूर और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को व्यापक बनाते हुए 7 अक्टूबर को लखनऊ में विधानसभा के समक्ष इन सवालों को मजबूती से उठाया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगरीब, मजदूर और ग्रामीणों के मुद्दे को उठाएगी भाकपा