भारतीय तटरक्षक बल को मिलेंगे 10 आधुनिक ड्रोन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीरक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए 10 मीडियम एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस ड्रोन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है। यह परियोजना लगभग 2,000 करोड़ रुपये की है। अडाणी डिफेंस और टाटा जैसी कंपनियों के बोली लगाने की संभावना है, जिससे पाकिस्तान के समुद्री सीमाओं पर कड़ी निगरानी संभव होगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए 10 मीडियम एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (मेल) मानवरहित ड्रोन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लगभग 2,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना में अडाणी डिफेंस, सोलर इंडस्ट्रीज, टाटा समेत कई भारतीय कंपनियों के बोली लगाने की संभावना है। इससे आईसीजी को पाकिस्तान और अन्य क्षेत्रों के साथ भारतीय समुद्री सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखने में मदद मिलेगी। रक्षा मंत्रालय पहले से ही लगभग 32 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली 87 मेल ड्रोन खरीद परियोजना पर काम कर रहा है।


