भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज आईएसएस के लिए रवाना होंगे
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीभारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन, कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना होंगे। वह रूस के दो कॉस्मोनॉट्स के साथ आठ महीने के मिशन पर जा रहे हैं। सोयुज एमएस-29 का प्रक्षेपण मंगलवार रात को होगा और यह आईएसएस से जुड़ने की उम्मीद है।

वॉशिंगटन, एजेंसी। भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन मंगलवार को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना होंगे। वह रूस के दो कॉस्मोनॉट्स के साथ लगभग आठ महीने के मिशन पर अंतरिक्ष की यात्रा करेंगे। रोस्कोस्मोस के सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण मंगलवार रात 8:17 बजे (भारतीय समयानुसार) निर्धारित है। उड़ान के करीब साढ़े तीन घंटे बाद यह अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ेगा। अनिल मेनन के साथ रूसी कॉस्मोनॉट प्योत्र दुब्रोव और अन्ना किकीना भी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के 75वें अभियान का हिस्सा होंगे। सोयुज अंतरिक्ष यान के मंगलवार रात 11:56 बजे आईएसएस से जुड़ने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


