फौजी के खाते से चार लाख रुपये उड़ाये

हिन्दुस्तान, अररिया
share

भारतीय सेना के एक जवान के बैंक खाते में साइबर अपराधियों ने चार लाख तीन हजार रुपये उड़ा लिए। जवान की पत्नी की शिकायत पर अररिया साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पति ने ओटीपी साझा नहीं किया था और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया था।

फौजी के खाते से चार लाख रुपये उड़ाये

​अररिया,निज संवाददाता। न कोई ओटीपी शेयर किया और ना ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया बावजूद कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक जवान के बैंक खाते में सेंध लगाकर साइबर अपराधियों ने चार लाख तीन हजार रुपये उड़ा लिए। जवान की पत्नी की शिकायत पर अररिया साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फौजी जीवन सिंह की पत्नी भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर खजुरी वार्ड संख्या तीन निवासी प्रियतम कुमारी ने साइबर थाने में आवेदन देकर बताया कि उनके पति जीवन सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में कश्मीर में तैनात हैं। उनका बैंक खाता पूर्णिया स्थित आईसीआईसीआई बैंक में है। ​पीड़िता के उनके पति के खाते से अचानक चार लाख तीन हजार रुपये की अवैध निकासी हो गई। पीड़िता का दावा है कि उनके पति ने न तो किसी से कोई ओटीपी साझा किया था और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया था।

जांच की प्रक्रिया

एयरटेल पेमेंट्स बैंक और सीएससी ई-गवर्नेंस में ट्रांसफर हुई राशि खाते से रुपये कटने की सूचना मिलते ही जवान ने बिना देर किये नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और बैंक शाखा से संपर्क कर खाता बंद करवाया। बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर सामने आया कि निकाली गई राशि एयरटेल पेमेंट बैंक और सीएससी एगवर के खातों में ट्रांसफर की गई है।

पुलिस की कार्रवाई

​केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस:

पति के सीमा पर तैनात होने के कारण परेशान पत्नी ने अररिया साइबर थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। साइबर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। साइबर डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।उक्त राशि पर होल्ड लगा हुआ है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्या जवान ने किसी से ओटीपी साझा किया था?−
नहीं, जवान ने न तो किसी से ओटीपी साझा किया था और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफौजी के खाते से चार लाख रुपये उड़ाये