अररिया: न कोई ओटीपी, न अनजान लिंक पर किया क्लिक, फौजी के खाते से उड़ गए चार लाख
अररिया में भारतीय सेना के जवान के बैंक खाते में साइबर अपराधियों ने सेंध लगाई और चार लाख तीन हजार रुपये उड़ा लिए। जवान की पत्नी के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फौजी जीवन सिंह की पत्नी ने बताया कि उनके पति ने न तो कोई ओटीपी साझा किया और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया।

अररिया, निज संवाददाता। न कोई ओटीपी शेयर किया और ना ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया बावजूद कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक जवान के बैंक खाते में सेंध लगाकर साइबर अपराधियों ने चार लाख तीन हजार रुपये उड़ा लिए। जवान की पत्नी की शिकायत पर अररिया साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फौजी जीवन सिंह की पत्नी भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर खजुरी वार्ड संख्या तीन निवासी प्रियतम कुमारी ने साइबर थाने में आवेदन देकर बताया कि उनके पति जीवन सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में कश्मीर में तैनात हैं। उनका बैंक खाता पूर्णिया स्थित आईसीआईसीआई बैंक में है। पीड़िता के उनके पति के खाते से अचानक चार लाख तीन हजार रुपये की अवैध निकासी हो गई। पीड़िता का दावा है कि उनके पति ने न तो किसी से कोई ओटीपी साझा किया था और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया था।
जांच प्रक्रिया
एयरटेल पेमेंट्स बैंक और सीएससी ई-गवर्नेंस में ट्रांसफर हुई राशि खाते से रुपये कटने की सूचना मिलते ही जवान ने बिना देर किये नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और बैंक शाखा से संपर्क कर खाता बंद करवाया। बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर सामने आया कि निकाली गई राशि एयरटेल पेमेंट बैंक और सीएससी एगवर के खातों में ट्रांसफर की गई है।
पुलिस की कार्रवाई
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस:
पति के सीमा पर तैनात होने के कारण परेशान पत्नी ने अररिया साइबर थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। साइबर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। साइबर डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।उक्त राशि पर होल्ड लगा हुआ है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।


