पूर्व सैनिकों, वीर नारियों से सेना ने किया संवाद

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

सिमडेगा में भारतीय सेना ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों के लिए विशेष सहायता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के जरिए सेना ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना और समाधान का प्रयास किया। सभी के कल्याण को सेना की प्राथमिकता बताया गया।

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों से सेना ने किया संवाद

सिमडेगा, प्रतिनिधि। भारतीय सेना की कॉकरेल गनर्स टीम ने शनिवार को जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, उनके आश्रितों तथा सेवारत सैनिकों के परिवारों के लिए विशेष सामूहिक मिलन एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्र निर्माण-वेटरंस से साझेदारी और प्रोजेक्ट सतत मिलाप के तहत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेना की टीम ने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी ली गई। टीम ने संबंधित मामलों में आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से समस्याओं के त्वरित समाधान और सहायता का प्रयास किया।

कॉकरेल गनर्स की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में एक अधिकारी, दो जेसीओ और आठ जवानों की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। टीम के सदस्यों ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। सेना की टीम ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण भारतीय सेना की प्राथमिकताओं में शामिल है। देश की सेवा कर चुके सैनिकों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना और जरूरत के समय उन्हें सहायता उपलब्ध कराना सेना की जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपूर्व सैनिकों, वीर नारियों से सेना ने किया संवाद