जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी मार गिराया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मध्य कश्मीर के युसमर्ग इलाके में भारतीय सेना और सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी यासिर को ढेर कर दिया। यासिर पाकिस्तान का रहने वाला था और 2024 में कश्मीर घाटी में तीन बड़े आतंकी हमलों में शामिल रहा। सुरक्षाबलों ने एक एके-47 भी बरामद की है और दूसरे आतंकी की तलाश जारी है।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी मार गिराया

श्रीनगर, एजेंसी। मध्य कश्मीर के युसमर्ग इलाके में भारतीय सेना और सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को ढेर कर दिया। आतंकी यासिर पाकिस्तान का रहने वाला था और वर्ष 2024 में कश्मीर घाटी में तीन बड़े आतंकी हमलों में शामिल रहा था। सुरक्षाबलों ने मौके से एक एके-47 बरामद की है। यासिर के साथ छिपे एक और आतंकी की तलाश में अभियान जारी है। श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में आतंकी की शिनाख्त होने की जानकारी दी। इससे पहले, शुक्रवार को एक पोस्ट में मुठभेड़ के बाद उसके मारे जाने की सूचना गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले पुंछ में अशदार गली से युसमर्ग होते हुए पुलवामा की ओर बढ़ रहे आतंकियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने 12000 से 15500 फीट ऊंचाई पर एक सितंबर से ‘ऑपरेशन अशदार’ के साथ आतंकियों की तलाश शुरू की। तीन सितंबर को अशदार गली में पहली मुठभेड़ हुई, लेकिन आतंकी दुर्गम इलाकों में छिप गए थेइसके बाद शुक्रवार को दो आतंकियों के साथ दोबारा मुठभेड़ हुई। कई घंटों की गोलीबारी के बाद एक आतंकी मारा गया। इसकी पहचान लश्कर-ए-तैयबा के पूर्व कमांडर जुनैद अहमद भट के नेतृत्व वाले ग्रुप से जुड़े यासिर के तौर पर हुई है। वह पाकिस्तान का रहने वाला था। जुनैद को सुरक्षाबलों ने तीन दिसंबर 2024 को मार गिराया था। अधिकारियों ने बताया कि यासिर के साथ मौजूद दूसरे आतंकी की पहचान मूसा के तौर पर हुई है। लगातार भारी बारिश और दृश्यता सिर्फ पांच मीटर होने के बावजूद उसकी तलाश में अभियान जारी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी मार गिराया