सेना मेडल से सम्मानित हुए काशीचक के दीपक
काशीचक प्रखंड के दौलाचक गांव निवासी हरे राम सिंह के पुत्र और इंडियन आर्मी के हवलदार दीपक को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दीपक ने बताया कि वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तैनात थे और इस वीरता के लिए उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया।

काशीचक प्रखंड के दौलाचक गांव निवासी हरे राम सिंह के पुत्र और इंडियन आर्मी के हवलदार दीपक को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसे लेकर परिजनों के साथ ग्रामीणों में काफी खुशी देखी जा रही है।
दीपक का ऑपरेशन
दीपक ने हिन्दुस्तान से विशेष बातचीत में बताया कि वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पुंछ रजौरी बोर्डर पर अपने बटालियन के साथ तैनात थे। साहस और रणनीतिक सूझबूझ का परिचय देते हुए सफलतापूर्वक अपने ऑपरेशन को अंजाम देकर सकुशल वापस हुए। इसी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए उन्हें सेना मेडल के लिए चुना गया और तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किए थे। राष्ट्रपति के द्वारा 15 अगस्त 26 को सेना मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में भी पूरी टीम को आमंत्रित कर विशेष रुप से जानकारी प्राप्त कर देश के लिए कार्य करने की बात कही। इसकी जानकारी मिलते ही पिता हरे राम सिंह, माता सेवानिवृत्त शिक्षक निसा कुमारी, पूर्व सैन्य अधिकारी रामचरित्र सिंह, सेवानिवृत्त बिग्रेडियर भगवान सिंह, मुखिया प्रतिनिधि वरुण सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सकलदेव सिंह, राजद नेता देवव्रत कुमार, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रामप्रवेश कुमार लुलु, रिंकु सिंह, अभय शंकर सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने इसे गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह पूरे परिवार के साथ-साथ नवादा जिले के लिए भी गौरव की बात है। (काशीचक से अभय कुमार)


