भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने बेतालघाट के प्रशांत कुमार
प्रशांत कुमार, जो बेतालघाट के मूल निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं, को सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्रदान किया गया। उन्होंने यह उपलब्धि आठवें प्रयास में हासिल की। उनके पिता दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं और मां गृहिणी हैं। उन्होंने गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि से बीटेक किया।
गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट बसगांव के मूल निवासी एवं वर्तमान में दिल्ली बुराड़ी में रहने वाले प्रशांत कुमार सेना में अधिकारी बने हैं। पांच सितंबर को अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी गया में आयोजित दीक्षांत परेड के दौरान उन्हें सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्रदान किया गया। इसके बाद उन्हें 22 राजपूत रेजिमेंट में नियुक्ति मिली है।लेफ्टिनेंट प्रशांत ने दिल्ली स्थित गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी में बीटेक की शिक्षा पूरी की। प्रयागराज में आयोजित सेवा चयन बोर्ड की प्रक्रिया में सफल होने के बाद उनका चयन तकनीकी प्रवेश योजना के माध्यम से भारतीय सेना के लिए हुआ।
इसके बाद उन्होंने अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी गया में सैन्य प्रशिक्षण लिया। पांच सितंबर को दीक्षांत परेड में उन्हें सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्रदान किया गया। प्रशांत कुमार की इस उपलब्धि के पीछे उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके पिता त्रिलोक चंद दिल्ली पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी माता गंगा देवी गृहिणी हैं। उनके छोटे भाई निखिल कुमार उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं। प्रशांत ने आठवें प्रयास में सफलता हासिल की।


