ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशआर्मी चीफ ने कहा- रूसी हथियारों के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों को बाईपास करने की जरूरत

आर्मी चीफ ने कहा- रूसी हथियारों के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों को बाईपास करने की जरूरत

सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने कहा कि भारत को रूस पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों को बाईपास करने के लिए वैकल्पिक रास्ता तलाशना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि रूस में निर्मित हथियारों का इस्तेमाल पूरी भारतीय...

आर्मी चीफ ने कहा- रूसी हथियारों के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों को बाईपास करने की जरूरत
नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम Fri, 06 Jul 2018 03:02 PM
ऐप पर पढ़ें

सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने कहा कि भारत को रूस पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों को बाईपास करने के लिए वैकल्पिक रास्ता तलाशना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि रूस में निर्मित हथियारों का इस्तेमाल पूरी भारतीय सेनाओं में किया जा रहा है।

भारत के सबसे बड़े हाथियार सप्लायर पर अमेरिकी प्रतिबंध को लेकर पहली बार टिप्पणी करते हुए सेनाध्यक्ष रावत ने कहा कि हमें अपने राष्ट्रीय हित को देखना होगा और उसके बाद यह तय करना होगा कि हमारे लिए कौन सा बेहतर है। भारत में बड़ी तादाद में रूसी निर्मित हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में यह लीगेसी का मुद्दा है।

अमेरिकी से छूट की कोशिश में भारत

सूत्रों ने बताया कि भारत अब प्रतिबंधों में अमरिका से छूट पाने की कोशिश कर रहा है क्योंकि भारतीय सेना रूसी हथियारों पर निर्भर है। ऐसे में यह मुद्दा प्रस्तावित 2+2 की होनेवाली दोनों देशों की रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री की बैठक में उठ सकता है।

पहले यह वार्ता 16 जुलाई को वाशिंगटन में तय थी लेकिन अमेरिका ने इसे तीसरी बार टाल दिया क्योंकि उनके विदेश मंत्री का उत्तर कोरिया का दौरा होना था। सेनाध्यक्ष रावत ने कहा कि भारत-रूस द्विपक्षीय रक्षा व्यापार जारी रखने के लिए भुगतान के वैकल्पिक उपाय अपनाकर अमरिकी प्रतिबंधों को बाईपास किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें