खेल : कुमकुम ने तोड़ा कोरियाई वर्चस्व
कुमकुम मोहाद एशियाई खेलों में महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बनीं। 17 वर्षीय कुमकुम ने कोरिया की ओ येजिन को शूटआउट में पराजित किया और भारत को ओलंपिक कोटा भी हासिल किया। उन्होंने कुल 3 पदक जीते, जिनमें 2 स्वर्ण भी शामिल हैं।

-एशियाई खेलों में रिकर्व की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बनीं -10 का स्कोर किया फाइनल में शूटआउट में जबकि कोरियाई खिलाड़ी आठ का स्कोर कर पाई
महिला रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण
-3 पदक दो स्वर्ण सहित जीते महाराष्ट्र की 17 वर्षीय तीरंदाज ने अपने पहले ही खेलों में
नागोया, एजेंसी। कुमकुम मोहाद शनिवार को एशियाई खेलों की महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बन गईं। महाराष्ट्र की 17 वर्षीय कुमकुम ने कोरियाई वर्चस्व तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले तरुणदीप राय ने 2010 ग्वांग्झू खेलों में रजत पदक जीता था।
दबाव में जीत
आंखों से छलके आंसू : उन्होंने दबाव में संयम के साथ खेलते हुए फाइनल में कोरिया की ओ येजिन को शूटआउट में पराजित किया। कुमकुम ने स्कोर 5-5 से बराबर रहने के बाद कुमकुम ने शूटआउट में 10 का स्कोर किया जबकि येजिन आठ ही स्कोर कर सकी। जीत के बाद जब तिरंगा लहराया और राष्ट्रगान बजा तो कुमकुम की आंखों में आंसू छलक गए। इससे पहले कुमकुम ने शुक्रवार को टीम स्पर्धा में पीला तमगा और मिश्रित में रजत जीता था।
ओलंपिक कोटा
ओलंपिक कोटा भी : इससे पहले चीन की जिंगयी झू को हराकर फाइनल में पहुंचने के साथ कुमकुम ने लॉस एंजेलेस ओलंपिक 2028 के दो कोटा स्थानों में से एक हासिल कर लिया। यह कोटा देश को मिलता है लेकिन भारत को अभी टीम कोटा हासिल करना है।
फाइनल मुकाबला
आखिरी सेट में जीत : कुमकुम ने झू को 28-27, 30-30, 29-29, 29-28 से हराया। उन्होंने पहला सेट 9, 10 और 9 के स्कोर से जीता। दूसरे सेट में दोनों तीरंदाजों ने तीनों निशाने इनर 10 में लगाए। तीसरा सेट भी बराबरी पर रहा। आखिरी सेट में कुमकुम ने 29-28 से जीत दर्ज की। इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में विश्व चैंपियन कांग चाएयंग को 6-4 से हराया था।
-----------------
::: कोटस :::
'मुझे खुद पर भरोसा था। टीम ने सकारात्मक सोच के साथ मेरा साथ दिया। जब मैंने पहली बार स्वर्ण पदक जीता (महिला टीम वर्ग) तो मैंने कुछ और नहीं सोचा था। मैं सिर्फ जीतना चाहती थी। मेरा लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना ही था।' - कुमकुम मोहाद
-----------------
नीरज ने धीरज को हरा कांसा जीता
पुरुषों की रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में दो भारतीयों टक्कर थी। इसमें नीरज चौहान ने हमवतन शीर्ष वरीयता प्राप्त धीरज बोम्मादेवरा को 6-4 से हराकर बाजी मारी। नीरज ने धीरज को 29-26, 27-28, 28-29, 30-28, 29-28 से हराया। वह पिछले 16 साल में इन खेलों के इतिहास में व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले जबकि दूसरे भारतीय पुरुष तीरंदाज हैं।
इससे पहले तरुणदीप ने 2010 में रजत पदक जीता था। धीरज ने टीम स्पर्धा में भी रजत जीता था। इससे पहले शीर्ष वरीयता प्राप्त धीरज सेमीफाइनल में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता ली वू सेओक से 3-7 से हार गए। नीरज को अंतिम चार के मैच में जापान के तीरंदाज जुन्या नाकानिशी से 1-7 से हार का सामना करना पड़ा। जीत के बाद नीरज ने कहा, मैंने बस अपनी क्षमता पर भरोसा रखा और जो कुछ कर सकता था, वही किया। अब मुझे और मेहनत करनी है। मैंने यहां अच्छा प्रदर्शन किया और उसे बरकरार रखना है।
बाक्स
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी की
भारतीय तीरंदाजों ने नौ पदकों (5 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य) के साथ अपना अभियान खत्म किया। यह तीरंदाजों का खेलों में संयुक्त सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने हांगझोउ का अपना प्रदर्शन दोहराया।
----------------------------------


