विकसित भारत क्विज में युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
जमशेदपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 की शुरुआत हो रही है। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा 'विकसित भारत प्रश्नोत्तरी' में निःशुल्क भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता का अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है, और चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय संवाद में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
जमशेदपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 की शुरुआत की जा रही है। इसके पहले चरण में ‘विकसित भारत प्रश्नोत्तरी’ का आयोजन माय भारत पोर्टल पर किया जा रहा है। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें निःशुल्क भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। भाग लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।चयनित प्रतिभागियों को निबंध लेखन, जिला व राज्य स्तरीय प्रस्तुतियों के बाद राष्ट्रीय संवाद में शामिल होने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवा 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में होने वाले संवाद में भाग लेंगे।माय
भारत, पूर्वी सिंहभूम के जिला युवा अधिकारी ने उपायुक्त राजीव रंजन, डीडीसी नागेन्द्र पासवान और जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की से मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी दी। अधिकारियों ने पोस्टर का अनावरण करते हुए युवाओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है।


