युवाओं के विचार, समार्थ बनाएगा देश को विकसित
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में भारत युवा नेता संवाद 2027 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए मिशन मोड अभियान चलाया गया। कुलपति प्रो. आशु रानी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। 350 युवाओं ने कार्यक्रम में पंजीकरण कराया।

डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माय भारत पोर्टल पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए मिशन मोड अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देना रहा। कुलपति प्रो.आशु रानी ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। अतिथि डॉ.रामवीर सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के व्यक्तित्व को निखारते हैं। एनएसएस समन्वयक डॉ.पूनम तिवारी ने स्वागत भाषण दिया और युवाओं से रेफरल कोड के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आलोक कुमार ने गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान अतिथियों ने पोस्टर का विमोचन किया, जिसमें 350 युवाओं ने पंजीकरण कराया। समारोह में डॉ.जेपी श्रीवास्तव, डॉ.रवि शंकर सिंह, डॉ.आयशा बेगम, डॉ.निरोज, डॉ.शीतल, डॉ.नीरज, डॉ.शिवरानी, शिव कुमार मिश्रा और डॉ.निशांत चौहान मौजूद रहे। संचालन शिवम सारस्वत ने किया। कुर्बान, अमन, कादिर, मुस्तकीम, अक्षय, उत्कर्ष, राम, मोनू, निक्की व मौली सहयोग रहा।


