खेल : ब्राजील से मैत्री मैच के लिए भारत फीफा आसियन कप से हटा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत ने पांच बार के चैंपियन ब्राजील के खिलाफ मैत्री अभ्यास मैच को प्राथमिकता देते हुए फीफा आसियान कप से हटने का फैसला लिया है। भारतीय फुटबॉल टीम अब इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेगी, जिसका आयोजन 21 सितंबर से 6 अक्टूबर तक होगा।

खेल : ब्राजील से मैत्री मैच के लिए भारत फीफा आसियन कप से हटा

नई दिल्ली, एजेंसी। पांच बार के चैंपियन ब्राजील के खिलाफ मैत्री अभ्यास मैच को प्राथमिकता देते हुए भारत पहले फीफा आसियान कप से हटा गया है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के उप महासचिव एम. सत्यनारायणन ने गुरुवार को कहा कि हमारी प्राथमिकता ब्राजील के खिलाफ हाई प्रोफाइल मुकाबला है।

हटने का कारण

टूर्नामेंट से नाम वापस लेने का मतलब है कि भारतीय फुटबॉल टीम फीफा से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में दक्षिण-पूर्व एशिया की कुछ प्रमुख टीम के खिलाफ खेलने का मौका गंवा देगी। टूर्नामेंट 21 सितंबर से छह अक्तूबर तक खेला जाएगा। इसी बीच भात को तीन अक्तूबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में ब्राजील का सामना करना है। सत्यनारायणन ने कहा कि हम दोनों टूर्नामेंट में नहीं खेल सकते। इसीलिए हमने फीफा आसियान कप से हटने का फैसला किया है।

टीम की तैयारी

भारत ने शुरुआत में फीफा के इस नए टूर्नामेंट में भाग लेने का निमंत्रण स्वीकार किया था। बाद में उसे डिवीजन-एक के ग्रुप ए में इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर के साथ रखा गया था। एआईएफएफ ने पहले आसियान कप में अलग या डेवलपमेंटल टीम उतारने की संभावना पर विचार किया था। लेकिन अब पूरी तरह हटने और अंतरराष्ट्रीय विंडो का इस्तेमाल मैत्री मुकाबलों के लिए करने का फैसला किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने फीफा आसियान कप से क्यों हटने का फैसला किया?
भारत ने ब्राजील के खिलाफ मैत्री अभ्यास मैच को प्राथमिकता देते हुए फीफा आसियान कप से हटने का निर्णय लिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : ब्राजील से मैत्री मैच के लिए भारत फीफा आसियन कप से हटा