ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशवर्ष 2020: दुनिया का सबसे युवा देश होगा भारत, इन 5 क्षेत्रों में कोई नहीं दे पाएगा टक्कर

वर्ष 2020: दुनिया का सबसे युवा देश होगा भारत, इन 5 क्षेत्रों में कोई नहीं दे पाएगा टक्कर

भारत इस बार 15 अगस्त को आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। भारत ने अंग्रेजों से मिली आजाद

Madanनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानTue, 15 Aug 2017 07:53 AM

स्टार्टअप

स्टार्टअप 3 / 5

15 अगस्त, 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी लाल किले से दिए गए अपने भाषण में स्टार्टअप इंडिया योजना की बात की थी। इसके बाद जब यह योजना शुरू हुई तो उसे स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया का नाम दिया गया। एक रिपोर्ट की मानें तो महज एक साल के अंदर देश में कुल 3100 नए स्टार्टअप शुरू हो चुके हैं। स्टार्टअप शुरू करने के मामले में भारत दुनिया में इस समय चौथे नंबर पर है। वहीं, फूड प्रोडक्शन के मामले में देश विश्व में दूसरे नंबर पर है। आगामी वर्षों में इस क्षेत्र में भी भारत अपने प्रतिद्वंदी देशों को पछाड़ कर नंबर वन हो सकता है। 

अर्थव्यवस्था

अर्थव्यवस्था4 / 5

अर्थव्यवस्था के मामले में भारत काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, चीन की अर्थव्यवस्था भारत के मुकाबले मजबूत है लेकिन तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के हिसाब से भारत आने वाले कुछ दशकों में चीन को पीछे छोड़ सकता है। इस समय भारत की अर्थव्यवस्था दो ट्रिलियन डॉलर की है। 

डिजिटल दुनिया

डिजिटल दुनिया5 / 5

पूरे विश्व में वर्तमान समय व आने वाला समय डिजिटल का ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार योजनाओं से डिजिटल युग की ओर देश को ले जाने की बात करते रहे हैं। इस समय भारत इंटरनेट यूजर्स के मामले में पूरे विश्व में दूसरे नंबर पर है। एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में इस समय 35 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं। दुनिया में सबसे अधिक इंटरनेट यूजर्स चीन में हैं। लेकिन भारत की औसत आयु कम होने की वजह से आने वाले समय में सबसे अधिक इंटरनेट यूजर्स भारत से ही हो सकते हैं।