चार साल बाद थोक महंगाई 10 फीसदी के पार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

शोल्डर ::: लगातार दूसरे महीने मुद्रास्फीति में तेज बढ़ोतरी, आगे भी उछाल का अनुमान

चार साल बाद थोक महंगाई 10 फीसदी के पार

नई दिल्ली, एजेंसी। आम आदमी की जेब पर महंगाई का झटका लगातार बढ़ रहा है। देश में थोक महंगाई चार साल बाद दहाई अंक में पहुंच गई है। सितंबर में थोक मुद्रास्फीति 11.39 फीसदी रही। सितंबर 2022 के बाद यह पहली बार है, जब थोक महंगाई 10 फीसदी के पार गई है। उस समय यह 10.70 फीसदी थी। महंगाई में यह तेज उछाल सिर्फ खाद्य वस्तुओं तक सीमित नहीं रहा। ईंधन और बिजली, कारखानों में बनने वाले सामान (विनिर्मित सामान) और प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में भी तेज बढ़ोतरी हुई। इससे थोक स्तर पर लागत का दबाव व्यापक होने के संकेत मिले हैं। यह लगातार दूसरा महीना है, जब थोक महंगाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जुलाई महीने की थोक महंगाई में मामूली गिरावट देखने को मिली थी। उससे पहले नवंबर 2025 से लेकर जून 2026 तक थोक महंगाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

ईंधन और बिजली की कीमतों में तेजी

कच्चे तेल ने बढ़ाया दबाव

ईंधन और बिजली की महंगाई सितंबर में बढ़कर 25.85 फीसदी हो गई। अगस्त में यह 22.93 फीसदी थी। कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, खनिज तेल और कोयले की कीमतों में तेजी इसका प्रमुख कारण रही। कच्चे तेल की महंगाई सालाना आधार पर 57.32 फीसदी बढ़ी। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान ने वैश्विक तेल कीमतों पर दबाव बढ़ाया। इसका असर भारत की उत्पादन और परिवहन लागत पर भी पड़ा।

खाद्य वस्तुओं की महंगाई बढ़ी

खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर आठ के पार

सितंबर में खाने-पीने की चीजों की महंगाई भी बढ़ी है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के खाद्य सूचकांक पर आधारित महंगाई सितंबर में बढ़कर 8.66 फीसदी हो गई, जबकि अगस्त में यह 7.05 फीसदी थी। इस सूचकांक में प्राथमिक वस्तुओं की श्रेणी में आने वाली खाद्य वस्तुओं और कारखानों में बनने वाले खाद्य उत्पादों को शामिल किया जाता है। खाद्य वस्तुओं की महंगाई अगस्त के 5.67 फीसदी से बढ़कर सितंबर में 8.14 फीसदी पर पहुंच गई। इससे कुल थोक महंगाई बढ़ने में भी योगदान मिला।

विनिर्मित सामानों की लागत में बढ़ोतरी

कारखाना क्षेत्रों की लागत भी बढ़ी

कारखानों में बनने वाले सामान (विनिर्मित उत्पाद) की महंगाई सितंबर में बढ़कर 9.76 फीसदी हो गई। अगस्त में यह 8.37 फीसदी थी। यह नई श्रृंखला में इस वर्ग का रिकॉर्ड स्तर है। बेसिक मेटल, रसायन, कपड़ा, रबर-प्लास्टिक और बिजली उपकरणों की कीमतों में बढ़ोतरी का असर इसमें दिखा।

आगे महंगाई बढ़ने की आशंका

आगे और बढ़ेगी

विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की बारिश सामान्य से कम और असमान रहने के कारण कृषि उत्पादन की संभावनाओं पर बुरा असर पड़ा है। ऐसे में वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही में खाद्य महंगाई ऊंचे स्तर पर बनी रहने की आशंका है। उनका अनुमान है कि अक्टूबर 2026 में कुल थोक महंगाई दर बढ़कर करीब 12 फीसदी तक पहुंच सकती है।

थोक और खुदरा महंगाई का असर

खुदरा और थोक महंगाई का कैसे असर?

थोक और खुदरा महंगाई में काफी अंतर है। थोक महंगाई कारोबार और उत्पादन के स्तर पर कीमतों में बदलाव दिखाती है, जबकि खुदरा महंगाई आम उपभोक्ता की खरीदारी से जुड़ी कीमतों को मापती है। अगर थोक महंगाई बढ़ती है और कंपनियां अपनी लागत का बोझ ग्राहकों पर डालती हैं तो इसका असर कुछ समय बाद खुदरा कीमतों पर भी आ सकता है।

महंगाई के कारण और दरों का आंकड़ा

पांच कारण : इसलिए बढ़ी महंगाई

1. कमजोर मानसून

2. अल नीनो का जोखिम

3. कच्चे तेल में तेजी

4. आपूर्ति शृंखला पर दबाव

थोक महंगाई की चाल

सितंबर 11.30

अगस्त 9.92

जुलाई 9.78

जून 9.97

मई 9.88

अप्रैल 8.36

मार्च 3.98

फरवरी 2.18

जनवरी 1.19

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦सितंबर में थोक महंगाई कितनी रही?−
सितंबर में थोक मुद्रास्फीति 11.39 फीसदी रही।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचार साल बाद थोक महंगाई 10 फीसदी के पार