भारत-ब्रिटेन के बीच आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे : गोयल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते से आर्थिक संबंध मजबूत होंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि यह समझौता किसानों, उद्यमियों और एमएसएमई को नई गति देगा। सीईटीए से ब्रिटेन के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी और कुशल भारतीय पेशेवरों की आवाजाही बढ़ेगी।

भारत-ब्रिटेन के बीच आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे : गोयल

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता लागू होने पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) और सामाजिक सुरक्षा समझौता लागू होने से हमारे आर्थिक संबंध और अधिक गहरे होंगे। उन्होंने कहा कि सीईटीए से भारतीय किसानों, उद्यमियों और सूक्ष्म, लघु एवं मझौले उद्यम (एमएसएमई) को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही कई प्रमुख क्षेत्रों की ब्रिटेन के बाजार तक अधिक मजबूत पहुंच होगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता प्रौद्योगिकी, पेशेवर सेवा और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को भी गहरा करेगा। कुशल भारतीय प्रतिभाओं की अधिक आवाजाही को बढ़ावा देगा।

गोयल ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा समझौते से ब्रिटेन में अस्थायी रूप से काम कर रहे भारतीय पेशेवरों को सहयोग मिलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।