चौबटिया में भारत-यूएई के जवानों का साझा सैन्य अभ्यास तेज
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
रानीखेत के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में भारत और यूएई की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन-2026’ जारी है। 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभ्यास में दोनों देशों के 92 जवान भाग ले रहे हैं। भारतीय सेना की भैरव बटालियन और यूएई की माउंटेन इन्फैंट्री बटालियन पहाड़ी युद्ध कौशल, शारीरिक दक्षता और सामरिक तालमेल बेहतर करने के लिए संयुक्त प्रशिक्षण कर रही हैं।
चौबटिया में भारत-यूएई के जवानों का साझा सैन्य अभ्यास तेज
रानीखेत। चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में भारत और यूएई की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन-2026’ पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। 18 अक्टूबर तक प्रस्तावित अभ्यास में दोनों देशों के कुल 92 जवान हिस्सा ले रहे हैं। पहाड़ी युद्ध कौशल को धार देने तथा सेनाओं के बीच सामरिक तालमेल और आपसी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय सेना की भैरव बटालियन और यूएई सेना की माउंटेन इन्फैंट्री बटालियन के जवान संयुक्त रूप से प्रशिक्षण ले रहे हैं। शुरुआती चरण में शारीरिक दक्षता और सैन्य अभियानों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास किया गया।

