खेल : कुशाग्र ने शतक से अंडर-19 टीम को संभाला

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोलंबो में भारत की अंडर-19 टीम ने कुशाग्र ओझा (103) के नाबाद शतक से बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने दो महत्वपूर्ण साझेदारियों में भाग लिया। भारतीय टीम ने पहले दिन खराब शुरुआत से उबरते हुए 65 ओवर में तीन विकेट पर 253 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ यह मैच सामने आ रहा है।

खेल : कुशाग्र ने शतक से अंडर-19 टीम को संभाला

कोलंबो, एजेंसी। कुशाग्र ओझा (103) के नाबाद शतक से भारत की अंडर-19 टीम की पारी संवारी। कुशाग्र ने दो शतकीय साझेदारियां भी निभाई। इससे भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे युवा टेस्ट के पहले दिन सोमवार को खराब शुरुआत से उबरकर 65 ओवर में तीन विकेट पर 253 रन बना लिए थे। खराब रोशनी के कारण अंपायरों ने दिन का खेल जल्दी समाप्त कर दिया। भारत के दो विकेट उस समय गिर गए थे जब खाता भी नहीं खुला था। पहले मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले लक्ष्य रायचंदानी और शतक लगाने वाले सागर विर्क शून्य पर आउट हो गए।

ओझा ने पहले यशबर्धन चौहान (78) के साथ तीसरे विकेट के लिए 122 और मनल चौहान (55 नाबाद) के साथ चौथे विकेट के लिए अटूट 131 रन जोड़े। श्रीलंका के लिए जी मेंडिस ने दो विकेट चटकाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।