ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशभड़का चीनः सिक्किम में सड़क निर्माण रुका तो चीन ने रोकी भारतीय पत्रकारों की तिब्बत यात्रा

भड़का चीनः सिक्किम में सड़क निर्माण रुका तो चीन ने रोकी भारतीय पत्रकारों की तिब्बत यात्रा

सिक्किम सेक्टर के डोकलाम क्षेत्र में भारत और चीन के बीच तनाव के चलते 8-15 जुलाई को होने वाली पत्रकार यात्रा को रद्द कर दिया गया है। ये जानकारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित चाइनीज दूतावास के...

भड़का चीनः सिक्किम में सड़क निर्माण रुका तो चीन ने रोकी भारतीय पत्रकारों की तिब्बत यात्रा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 03 Jul 2017 02:15 PM
ऐप पर पढ़ें

सिक्किम सेक्टर के डोकलाम क्षेत्र में भारत और चीन के बीच तनाव के चलते 8-15 जुलाई को होने वाली पत्रकार यात्रा को रद्द कर दिया गया है। ये जानकारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित चाइनीज दूतावास के हवाले से दी गई है। चीन हर साल चुनिंदा भारतीय पत्रकारों के लिए तिब्बत यात्रा का आयोजन करता है। बता दें कि भारतीय सेना ने चीन द्वारा डोकलाम में सड़क निर्माण का कार्य रुकवा दिया जिससे दोनों देशों के बीच तनाव उच्च स्तर पर पहुंच चुका है।

डोकलाम चीन और भूटान के बीच विवादित क्षेत्र है। डोका ला उस क्षेत्र का भारतीय नाम है, जिसे भूटान डोकलाम कहता है, जबकि चीन इसे अपने डोंगलांग क्षेत्र का हिस्सा मानता है। सूत्रों के अनुसार 1962 के युद्ध के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब चीन और भारत के बीच इतने लंबे से गतिरोध बना हुआ है।

वहीं इससे पहले विवाद के चलते चीन ने नाथू ला के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा रद्द कर दी थी। पिछली बार 2013 में 21 दिन तक गतिरोध की स्थिति बनी थी जब जम्मू कश्मीर के लद्दाख में दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में 30 किलोमीटर अंदर डेपसांग प्लेन्स तक प्रवेश कर लिया था और इसे अपने शिनझियांग प्रांत का हिस्सा होने का दावा किया था। हालांकि उन्हें वापस खदेड़ दिया गया।

सिक्किम विवाद: चीन के साथ 1962 के बाद से बने सबसे लंबे गतिरोध में भारत ने डोकलम में और सैनिक भेजे

बता दें कि सिक्किम मई 1976 में भारत का हिस्सा बना था और एकमात्र राज्य है जिसकी चीन के साथ एक निर्धारित सीमा है। ये सीमा रेखा चीन के साथ 1898 में हुई एक संधि पर आधारित हैं। 

सीमा पर दादागिरी : 1966 में भूटान को बचाने पर इंदिरा गांधी के खिलाफ भड़का था चीन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें