भारत इस्पात मांग वृद्धि का प्रमुख केंद्र बनेगा: वित्त मंत्री

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बुनियादी ढांचे में निवेश और घरेलू मांग से भारत का इस्पात क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। भारत 2018 से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक है और 2025 में उत्पादन 10 प्रतिशत बढ़ा। उन्होंने विशेष इस्पात उत्पादन बढ़ाने, ऊर्जा खपत और कार्बन उत्सर्जन घटाने तथा वैश्विक इस्पात उद्योग की चुनौतियों से निपटने पर जोर दिया।

भारत इस्पात मांग वृद्धि का प्रमुख केंद्र बनेगा: वित्त मंत्री

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि भारत दुनिया के इस्पात उद्योग के लिए सबसे तेजी से बढ़ते प्रमुख बाजारों में से एक है। देश में बुनियादी ढांचे पर लगातार बढ़ते सरकारी निवेश और घरेलू मांग के कारण इस्पात क्षेत्र का विस्तार हो रहा है। भारत का लक्ष्य उत्पादन बढ़ाने के साथ विशेष गुणवत्ता वाले इस्पात का निर्माण करना और इसके उत्पादन से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करना है। सोमवार को विश्व इस्पात संघ की आम सभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक इस्पात उद्योग इस समय अतिरिक्त उत्पादन क्षमता, कमजोर मांग, बढ़ती ऊर्जा लागत और व्यापारिक बाधाओं जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसके बावजूद भारत का इस्पात क्षेत्र वैश्विक रुझान से अलग आगे बढ़ रहा है लेकिन अब भारत को अपनी पुरानी धातु विज्ञान की विशेषज्ञता को आधुनिक औद्योगिक ताकत में बदलना होगा। विशेष इस्पात के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देकर उन्नत विनिर्माण, ऊर्जा, रक्षा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की जरूरतें पूरी की जा सकती हैं।

भारत का बढ़ता इस्पात उत्पादन

उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2018 से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश बना हुआ है। वर्ष 2025 में भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन 10 प्रतिशत बढ़कर 16.5 करोड़ टन हो गया। जनवरी से अगस्त 2026 के दौरान भी उत्पादन में छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में वैश्विक उत्पादन में 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई। भारत में बढ़ते निर्माण कार्य, परिवहन नेटवर्क, ऊर्जा परियोजनाओं और औद्योगिक बुनियादी ढांचे के कारण इस्पात की मांग लगातार बढ़ रही है। इससे घरेलू कंपनियों को उत्पादन क्षमता बढ़ाने और आधुनिक तकनीक अपनाने का अवसर मिल रहा है।

उत्सर्जन घटाने की चुनौती

भारत को उत्सर्जन की मात्रा भी घटानी होगी

वित्त मंत्री ने कहा कि इस वर्ष फरवरी से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इससे ऊर्जा और माल ढुलाई की लागत बढ़ी है। वहीं, कुछ बड़े आयात बाजारों में इस्पात पर शुल्क 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यूरोपीय संघ की कार्बन सीमा समायोजन व्यवस्था भी अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी है। ऐसे हालात में वैश्विक इस्पात उद्योग को वास्तविक मांग के अनुसार उत्पादन बढ़ाने, अतिरिक्त क्षमता की समस्या दूर करने, कच्चे माल की आपूर्ति सुनिश्चित करने और कार्बन उत्सर्जन कम करने पर ध्यान देना होगा। खासकर इस्पात उद्योग के सामने सबसे बड़ी दीर्घकालिक चुनौतियों में से एक उत्पादन के दौरान होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करना है। भारत को विकास की जरूरतों के मुताबिक उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ ऊर्जा की खपत और उत्सर्जन की मात्रा भी घटानी होगी। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने विश्व इस्पात संघ से भारत में अपना कार्यालय खोलने पर विचार करने का आग्रह किया

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦भारत वर्ष 2018 से दुनिया का कौन-सा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश बना हुआ है?−
भारत वर्ष 2018 से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश बना हुआ है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभारत इस्पात मांग वृद्धि का प्रमुख केंद्र बनेगा: वित्त मंत्री