भारत अंतरिक्ष कांग्रेस का आगाज, एआई पर मंथन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

-सैटकॉम इंडस्ट्री एसोसिएशन (एसआईए) इंडिया द्वारा आयोजित किया गया सम्मेलन नई दिल्ली, एजेंसी। भारत

भारत अंतरिक्ष कांग्रेस का आगाज, एआई पर मंथन

-सैटकॉम इंडस्ट्री एसोसिएशन (एसआईए) इंडिया द्वारा आयोजित किया गया सम्मेलन नई दिल्ली, एजेंसी। भारत अंतरिक्ष कांग्रेस के पहले दिन सोमवार को अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) की भूमिका पर व्यापक चर्चा हुई। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में दुनिया भर के नीति-निर्माता, राजनयिक और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन सैटकॉम इंडस्ट्री एसोसिएशन (एसआईए) इंडिया द्वारा आयोजित किया गया।सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि आने वाले वर्षों में अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था के विकास में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने तकनीक, विनिर्माण, नवाचार, प्रतिभा और निवेश के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार साझा किए।

सैटेलाइट संचार उद्योग संघ-भारत के अध्यक्ष डॉ. सुब्बा राव पवुलुरी ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र का भविष्य वैश्विक सहयोग पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे अर्थव्यवस्थाएं अंतरिक्ष आधारित सेवाओं पर अधिक निर्भर होती जा रही हैं, अंतरिक्ष को महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के रूप में देखना आवश्यक है। सम्मेलन का समापन बुधवार को होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।