भारत अंतरिक्ष कांग्रेस में 25 देशों के 700 प्रतिनिधि शामिल
भारत अंतरिक्ष कांग्रेस 2026 का शुभारंभ नई दिल्ली में हुआ। 25 देशों के 700 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में भारत-थाईलैंड, भारत-ताइवान और अन्य देशों के बीच अंतरिक्ष सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने तकनीक, निवेश और नवाचार में साझेदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत अंतरिक्ष कांग्रेस (आईएससी) 2026 के पांचवें संस्करण का सोमवार को नई दिल्ली में शुभांरभ हुआ। इस सम्मेलन में 25 देशों के 700 से अधिक प्रतिनिधि, 55 साझेदार संस्थान, नीति-निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज, निवेशक, रक्षा विशेषज्ञ, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शिक्षाविद और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन के पहले दिन अंतरराष्ट्रीय सहयोग को विशेष महत्व दिया गया। भारत-थाईलैंड, भारत-ताइवान और वैश्विक दक्षिण के देशों के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने तकनीक, विनिर्माण, नवाचार, प्रतिभा और निवेश के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। भारतीय अंतरिक्ष उद्योग संघ के अध्यक्ष डॉ. सुब्बा राव पावुलुरी ने कहा कि वैश्विक अंतरिक्ष परिदृश्य का पुनर्निर्माण, सहयोग के नए मॉडल विकसित करना और अंतरिक्ष के अगले युग को साकार करना एक-दूसरे से जुड़े हुए लक्ष्य हैं।थाईलैंड
की अंतरिक्ष एजेंसी जीआईएसटीडीए के उप कार्यकारी निदेशक फी चूसरी ने भारत और थाईलैंड के बीच उद्योग आधारित साझेदारी को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। वहीं, भारत में ताइपे आर्थिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के प्रतिनिधि डॉ. मुमिन चेन ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र का अगला विकास रणनीतिक साझेदारी और साझा क्षमताओं के दम पर आगे बढ़ेगा। फिलीपींस कि अंतरिक्ष एजेंसी की महानिदेशक डॉ. गे जेन पेरेज ने उपग्रह अनुप्रयोगों, पृथ्वी अवलोकन, अनुसंधान और क्षमता निर्माण में भारत-फिलीपींस सहयोग को अहम बताया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें


