भारत कौशल प्रतियोगिता के लिए 15 सितम्बर तक करें पंजीकरण

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

श्रावस्ती में, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने बताया कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा भारत कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता युवाओं को उनकी प्रतिभा और कौशल दिखाने का मंच प्रदान करती है। 63 कौशल विधाओं में उत्कृष्टता के लिए अवसर मिलेगा, और योग्य प्रतिभागियों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितम्बर है।

 भारत कौशल प्रतियोगिता के लिए 15 सितम्बर तक करें पंजीकरण

श्रावस्ती। मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने बताया कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से आयोजित भारत कौशल के लिए आवेदन मांगा गया है। भारत कौशल प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन करने का राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उन्नत प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन का अवसर मिलेगा तथा योग्य प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में 63 कौशल विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें उन्नत विनिर्माण, निर्माण, डिजिटल तकनीक, इंजीनियरिंग, आतिथ्य, परिवहन, रचनात्मक उद्योग सहित विभिन्न विषय शामिल हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितम्बर निर्धारित की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभारत कौशल प्रतियोगिता के लिए 15 सितम्बर तक करें पंजीकरण