भारत कौशल प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू
हिन्दुस्तान, बाराबंकी
भारत कौशल प्रतियोगिता का आयोजन कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा बाराबंकी में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 16 से 23 वर्ष आयुवर्ग के प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। इच्छुक युवाओं को कौशल विकास मिशन मैनेजर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

बाराबंकी।कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा भारत कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 63 कौशलों में पात्रता मापदंड के अनुसार स्किल इंडिया हब पोर्टल पर 16 से 23 वर्ष आयुवर्ग के प्रतिभागियों द्वारा पंजीकरण कराने की व्यवस्था है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितम्बर निर्धारित की गई है। इच्छुक युवक व युवतियां कौशल विकास मिशन मैनेजर से संपर्क कर सकते हैं।


