चांदी के आयात लाइसेंस की प्रक्रिया सरल की

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

वाणिज्य मंत्रालय ने कच्ची चांदी को छोड़कर अन्य चांदी की वस्तुओं के आयात की मंजूरी प्रक्रिया तेज करने के लिए स्व-घोषणा और भरोसे पर आधारित सरल व्यवस्था शुरू की है। सीमा शुल्क की सामान्य दर चुकाने और किसी रियायत का लाभ न लेने की घोषणा वाले आवेदनों पर तेजी से निर्णय लिया जा सकता है। अन्य आवेदनों की जांच मौजूदा नियमों के अनुसार होगी।

चांदी के आयात लाइसेंस की प्रक्रिया सरल की

नई दिल्ली, एजेंसी। वाणिज्य मंत्रालय ने चांदी की कुछ वस्तुओं के लिए आयात की मंजूरी जारी करने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए सुगम और स्व-घोषणा पर आधारित तरीका शुरू किया है। इसका मकसद सही आवेदकों के लिए प्रक्रिया का समय कम करना है। चांदी की वस्तुओं का आयात 'अंकुश' की श्रेणी में आता है। आयात के लिए सरकार से लाइसेंस और प्राधिकरण से मंजूरी लेना आवश्यक है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने व्यापार नोटिस में कहा, ''व्यापार को सुगम बनाने के लिए चांदी की वस्तुओं ('कच्ची चांदी' को छोड़कर) के आयात के लिए स्व-घोषणा और भरोसे पर आधारित सरल प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

इसका मकसद वास्तविक आवेदकों के आवेदनों का निपटारा तेजी से करना है।''नोटिस के अनुसार, ऐसे आवेदनों पर इस प्रक्रिया के तहत तेजी से निर्णय लेने पर विचार किया जा सकता है, जिनमें स्व-घोषणा दी गई हो कि प्रस्तावित आयात पर सामान्य रूप से लागू दर से सीमा शुल्क का भुगतान किया जाएगा और किसी भी रियायत का लाभ नहीं लिया जाएगा।डीजीएफटी ने कहा कि इस श्रेणी में नहीं आने वाले आवेदनों की लागू नीतिगत प्रावधानों के अनुसार विस्तृत जांच की जाएगी और गुण-दोष के आधार पर उन पर निर्णय लिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचांदी के आयात लाइसेंस की प्रक्रिया सरल की