खेल : टीम के चयन में रोहित और हार्दिक पर नजरें

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए आज चयनकर्ताओं की बैठक होने जा रही है। मुख्य रूप से रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के चयन पर चर्चा होगी। चयन पैनल को कई विकल्पों की कमी का सामना करना पड़ रहा है और यह बैठक हार्दिक की चोट के बावजूद उनकी वापसी की संभावना को भी निर्धारित कर सकती है।

खेल : टीम के चयन में रोहित और हार्दिक पर नजरें

वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज के लिए आज चयनकर्ताओं की होगी बैठक, खिलाड़ियों को चुनने में करनी पड़ सकती है माथापच्ची टीम के चयन में रोहित और हार्दिक पर नजरें

वनडे सीरीज

रोहित का प्रदर्शन

12,784 रन 288 वनडे में 93.04 के स्ट्राइक रेट से अब तक बना चुके

34 शतक के अलावा 62 अर्धशतक भी हैं पूर्व कप्तान रोहित के नाम पर

हार्दिक का प्रदर्शन

1904 रन 94 वनडे मैचों में 110.89 के स्ट्राइक रेट से अब तक बना चुके

11 अर्धशतक लगाने के अलावा इन मैचों में 91 विकेट भी ले चुके पांड्या

मुंबई, एजेंसी। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों के लिए बुधवार को यहां अजीत अगरकर के नेतृत्व में चयनकर्ताओं का पैनल भारतीय टीम का चयन करेगा। इसमें मुख्य रूप से सबकी नजरें रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के चयन पर केंद्रित होंगी。

आखिरी चयन बैठक

27 सितंबर से शुरू होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज की टीम चयन के लिए अगरकर के वर्तमान कार्यकाल की आखिरी चयन बैठक होगी, जो अक्तूबर की शुरुआत में समाप्त होने वाली है। पहला मैच तिरुवनंतपुरम में जबकि दूसरा 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्तूबर को चंडीगढ़ में होगा। इसके अलावा मेहमान टीम पांच टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी। दक्षिणी अफ्रीका में 2027 एकदिवसीय विश्व कप के लिए एक साल से अधिक समय ही बचा है। ऐसे में रोहित का चयन चर्चा का बड़ा विषय होगा। रोहित ने स्पष्ट कर दिया है कि वह टूर्नामेंट में खेलना चाहते हैं, लेकिन उनके आसपास का संदेश स्पष्ट है।

जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान पता चला कि चयनकर्ताओं ने रोहित से कहा था कि वे उनसे आगे बढ़ने की योजना बना रहे हैं। हालांकि सचिव देवजीत सैकिया के माध्यम से बीसीसीआई ने बाद में इस बात को खारिज कर दिया और कहा कि रोहित भारत की वनडे योजनाओं का हिस्सा बने रहेंगे।

दो महीने पहले शतक जड़ा : कार्डिफ में दूसरे वनडे में 47 गेंदों में 26 रन की धीमी पारी के बाद फिर उन पर चर्चा तेज हो गई। इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ 16, 48 और 79 रन का स्कोर बनाया था। इसके बावजूद रोहित ने सबसे हालिया वनडे शतक दो महीने पहले लॉर्ड्स में लगाया था।

टीम में उनकी स्थिति की जांच की जा रही है क्योंकि चयन पैनल ने उनकी जगह अक्तूबर 2025 में भारत के वनडे कप्तान के रूप में शुभमन गिल को नियुक्त किया था। उससे कुछ पहले ही रोहित ने भारत को मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया था। इसलिए चयन बैठक में इस सब सवालों के जवाब मिले जाएंगे जो उनके भविष्य की रूपरेखा भी कुछ हद तक तय कर देंगे।

चोटों के चक्कर में पांड्या

भारत के शीर्ष गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या लगातार चोटों के कारण आईपीएल 2026 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल सके हैं। उन्हें जून में अफगानिस्तान वनडे के लिए चुना गया था, लेकिन सीरीज से पहले पैर में चोट लग गई थी। उससे पहले वह पीठ की ऐंठन के कारण मुंबई इंडियंस के लिए चार मैच नहीं खेल पाए थे और ताजा झटका लगने पर वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कंडीशनिंग का काम कर रहे थे।

हार्दिक को अगले सप्ताह फिटनेस टेस्ट से गुजरना है और उम्मीद है कि उन्हें मंजूरी मिल जाएगी। लेकिन चयनकर्ता अभी भी उन्हें वापस लेने में हिचक दिखा सकते हैं। ऐसे में पुद्दुचेरी में 6 अक्तूबर से शुरू होने वाला भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए मैच उनकी वापसी का संभावित चरण हो सकता है। यह समझा जाता है कि चयनकर्ता चाहते हैं कि हार्दिक 2027 विश्व कप को प्राथमिकता देते हुए फिलहाल 50 ओवरों के प्रारूप पर ध्यान केंद्रित करें।

विकल्प की कमी से बढ़ा चयनकर्ताओं का सिरदर्द

बैकअप विकल्पों की संभावित अनुपस्थिति से चयनकर्ताओं का सिरदर्द बढ़ गया है। नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर एशियाई खेलों की टीम में शामिल हैं। दूसरी ओर, बाएं हाथ के स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद के घायल होने के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में चयनकर्ता टीम को कुछ मजबूती देने के लिए रवींद्र जडेजा पर वापस जा सकते हैं। पिछले एक साल में जडेजा केवल छिटपुट रूप से वनडे का हिस्सा रहे हैं। वह अफगानिस्तान सीरीज से चूक गए और आखिरी बार जनवरी 2026 में प्रारूप में खेले। एक विकल्प क्रुणाल पांड्या भी हो सकते हैं जो 2025 और 2026 में आईपीएल जीत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तुरुप के इक्के में से एक रहे हैं।

पंत और जुरेल बैकअप विकेटकीपर की दौड़ में

केएल राहुल पहली पसंद के विकेटकीपर हो सकते हैं, लेकिन ईशान किशन के भारत के एशियाई खेलों की टीम में होने से बैकअप विकेटकीपर का स्थान ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के बीच हो सकता है। हालांकि पंत ने दो साल से अधिक समय से वनडे मैच नहीं खेला है, जबकि जुरेल इस प्रारूप में अनकैप्ड हैं। लेकिन जुरेल के बल्लेबाजी योगदान में हाल में वृद्धि हुई है। उन्होंने श्रीलंका में नाबाद 115 रन की पारी के साथ दूसरा टेस्ट शतक जड़ा। उनमें से एक श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में बैकअप बल्लेबाज के रूप में भी काम कर सकता है, जो जापान में एशियाई खेलों में भारत के अभियान का नेतृत्व करेंगे।

कुलदीप के पास भी मौका

यॉर्कशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप में दस विकेट लेने के बाद कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन मैच खेलने का मौका मिल सकता है। हालांकि अगर उन्हें चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह या बैकअप के तौर पर एशियाई खेलों की टीम में आखिरी समय में शामिल किया जाता है, तो स्थिति बदल सकती है। फिलहाल वरुण की चोट की समस्या अस्थायी लग रही है और उनके जापान जाने की पूरी संभावना है। फिर उन्हें कलाई के स्पिनर की जरूरत पड़ने पर विपरज निगम या जीशान अंसारी जैसे गेंदबाजों का सहारा लेना पड़ेगा।

सिराज की वापसी की उम्मीद

मोहम्मद सिराज इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उनकी वापसी होने की संभावना है। तेज गेंदबाजी विभाग में गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव पिछली सीरीज का हिस्सा थे। जसप्रीत बुमराह एशियाई खेलों में व्यस्त होने के कारण उपलब्ध नहीं होंगे। फिलहाल मोहम्मद शमी और युज्वेंद्रा चाहल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में मौका मिलने की संभावना बहुत कम है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦चयनकर्ताओं की बैठक कब होगी?−
चयनकर्ताओं की बैठक आज वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : टीम के चयन में रोहित और हार्दिक पर नजरें