कर्मचारियों का वेतन औसतन 9.1 प्रतिशत बढ़ेगा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एऑन के सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में वित्त वर्ष 2026-27 में औसत वेतन वृद्धि 9.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। एनबीएफसी क्षेत्र में 10.1 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक वृद्धि की संभावना है। 2026 में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर 18 प्रतिशत रही। एआई आधारित उत्पादकता साधनों का नियमित उपयोग करने वाली कंपनियों का अनुपात बढ़कर 56 प्रतिशत हुआ।

कर्मचारियों का वेतन औसतन 9.1 प्रतिशत बढ़ेगा

वेतन वृद्धि का क्षेत्रवार अनुमान

मुंबई, एजेंसी। भारत में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान वेतन में औसतन 9.1 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी), ऊर्जा, रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में वेतन वृद्धि सबसे अधिक रहने की संभावना है। बुधवार को एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह बात कही गई। वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एऑन पीएलसी ने भारत में वेतन वृद्धि एवं कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की संभावना से संबंधित वार्षिक सर्वेक्षण 2026-27 की रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक, एनबीएफसी क्षेत्र में सर्वाधिक 10.1 प्रतिशत वेतन वृद्धि का अनुमान है। वहीं, ऊर्जा क्षेत्र में 9.9 प्रतिशत और रियल एस्टेट तथा बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में 9.8 प्रतिशत वेतन बढ़ने की संभावना है। सर्वेक्षण के लिए 45 उद्योगों की 1,200 से अधिक कंपनियों से मिली जानकारियों का विश्लेषण किया गया।

एऑन के भारत में साझेदार और प्रतिभा समाधान प्रमुख रूपांक चौधरी ने कहा, घरेलू खपत में मजबूती, निवेश में निरंतरता और निर्यात में वृद्धि से कंपनियों का भरोसा बना हुआ है। इससे कंपनियों को लागत पर नियंत्रण रखते हुए प्रतिभाओं में निवेश करने में मदद मिल रही है।''

कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर

हालांकि, यह सर्वेक्षण कहता है कि वर्ष 2026 में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई, जो 2025 में 16.2 प्रतिशत और 2024 में 17.1 प्रतिशत थी। इससे संकेत मिलता है कि वेतन बजट में व्यापक स्थिरता होने के बावजूद प्रतिभाशाली कर्मचारियों को अपने साथ बनाए रखने के लिए कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बनी हुई है।

एआई के इस्तेमाल और कौशल पर जोर

एआई का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों का अनुपात बढ़ा

सर्वेक्षण के अनुसार, एआई आधारित उत्पादकता साधन का नियमित इस्तेमाल करने वाली कंपनियों का अनुपात 2025 के 46.1 प्रतिशत से बढ़कर 2026 में 56 प्रतिशत हो गया। करीब 60 प्रतिशत कंपनियां कर्मचारियों के कौशल को बेहतर बनाने को प्राथमिकता दे रही हैं जबकि एजेंटिक एआई में निवेश और एआई कौशल की मांग में वृद्धि का सिलसिला जारी है। कंपनियां एआई, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस से जुड़ी नौकरियों में सक्षम कर्मचारियों को 2025 की तुलना में करीब 10 प्रतिशत अधिक वेतन दे रही हैं। सर्वेक्षण के अनुसार, 65.4 प्रतिशत कंपनियां नई वेतन संहिता के प्रावधानों का पालन कर रही हैं, जबकि 20.9 प्रतिशत कंपनियों को अगले छह महीने में इसका पालन करने की उम्मीद है। वहीं, 42.8 प्रतिशत कंपनियों ने अनुमान जताया कि इससे उनके वेतन संबंधी खर्च में कम-से-कम एक प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦वित्त वर्ष 2026-27 में भारत में औसत वेतन वृद्धि कितनी रहने का अनुमान है?−
भारत में औसत वेतन वृद्धि 9.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकर्मचारियों का वेतन औसतन 9.1 प्रतिशत बढ़ेगा