Muzaffarpur News: ‘जकात का उपयोग लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में हो’
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के चंदवारा स्थित विवाह भवन में जकात सेंटर ऑफ इंडिया द्वारा एक जकात तकसीम कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेक्रेटरी सैयद अहमद ने पिछले वर्ष की कार्यों की रिपोर्ट पेश की और जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जकात के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। शहर के चंदवारा स्थित एक विवाह भवन में रविवार को जकात सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से जकात तकसीम कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेक्रेटरी सैयद अहमद ने पिछले वर्ष की कार्यों की रिपोर्ट पेश की और जकात सेंटर की ओर से की जाने वाली विभिन्न सेवाओं एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जकात को केवल अस्थायी सहायता के रूप में नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को सम्मानजनक रोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने का माध्यम बनाया जाए। कार्यक्रम में हामिद हुसैन, सरफराज आलम, एजाज अहमद, हैदर अली सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


