बेरोजगारी दर मई में मामूली रूप से घटी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के बीच बेरोजगारी की दर मई 2026 में घटकर 5.5 प्रतिशत हो गई है। हालांकि, यह दर अप्रैल 2026 में 5.2 प्रतिशत से बढ़ी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी बढ़कर 5.1 प्रतिशत हो गई, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह घटकर 6.4 प्रतिशत हो गई।

बेरोजगारी दर मई में मामूली रूप से घटी

नई दिल्ली। देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के बीच बेरोजगारी की दर मई, 2026 में मामूली रूप से घटकर 5.5 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले 5.6 प्रतिशत थी। सोमवार को जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) से यह जानकारी मिली। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी सर्वेक्षण आंकड़ों के मुताबिक, बेरोजगारी दर सालाना आधार पर भले ही कम हुई है लेकिन अप्रैल, 2026 के 5.2 प्रतिशत के मुकाबले इसमें कुछ बढ़ोतरी हुई है। सर्वेक्षण के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर मई में बढ़कर 5.1 प्रतिशत हो गई, जो अप्रैल में 4.6 प्रतिशत थी।

वहीं, शहरी बेरोजगारी दर घटकर 6.4 प्रतिशत रह गई, जो अप्रैल में 6.6 प्रतिशत थी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।