टीबी मुक्त भारत ऐप से अभियान को मिलेगी नई रफ्तार: सीएमओ

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर में 2027 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत ऐप का प्रचार किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने नागरिकों से ऐप डाउनलोड करने और टीबी उन्मूलन में भागीदारी की अपील की। ऐप पर टीबी संबंधित सूचना और सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

टीबी मुक्त भारत ऐप से अभियान को मिलेगी नई रफ्तार: सीएमओ

बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2027 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य है। इसे गति देने के लिए टीबी मुक्त भारत ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने जिलावासियों से अधिक से अधिक संख्या में ऐप डाउनलोड कर टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। सीएमओ ने बताया कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म टीबी मरीजों को समय पर परामर्श, उपचार संबंधी जानकारी और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं आम नागरिक भी जागरूकता फैलाने और टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़ सकेंगे।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि ऐप के माध्यम से टीबी की जांच, उपचार, जागरूकता सामग्री और अन्य आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, नियमित दवा और जनसहयोग से ही टीबी उन्मूलन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अरविंद मिश्र ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ऐप के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सीएमओ ने अपील की कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, वजन कम होना, बुखार या रात में पसीना आने जैसे लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क जांच कराएं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटीबी मुक्त भारत ऐप से अभियान को मिलेगी नई रफ्तार: सीएमओ