सीएमओ ने पांच टीबी मरीजों को लिया गोद, बांटी पोषण सामग्री

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मुख्य सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने पांच टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पोषण सामग्री वितरित की। उन्होंने मरीजों को नियमित दवा के सेवन और पोषण का ध्यान रखने की सलाह दी। सीएमओ ने समाज से अपील की कि वे टीबी मरीजों की सहायता करें ताकि टीबी मुक्त भारत का सपना पूरा हो सके।

सीएमओ ने पांच टीबी मरीजों को लिया गोद, बांटी पोषण सामग्री

टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्य सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने निक्षय मित्र पहल के तहत पांच टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पोषण सामग्री किट वितरित की। इस दौरान सीएमओ ने मरीजों को नियमित रूप से दवा का सेवन करने और पौष्टिक आहार लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार यदि समय पर दवाएं ली जाएं और खानपान का विशेष ध्यान रखा जाए, तो मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी गई।

सीएमओ ने कहा कि उपचाराधीन टीबी मरीजों को भावनात्मक सहयोग और उचित पोषण उपलब्ध कराना समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। निक्षय मित्र योजना इसी दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रही है, जिससे मरीजों को बीमारी से उबरने में सीधा संबल मिल रहा है। सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील की है कि वह आगे आकर निक्षय मित्र बनें। टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके उपचार और पोषण में सहयोग करें, ताकि टीबी मुक्त भारत के संकल्प को धरातल पर साकार किया जा सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीएमओ ने पांच टीबी मरीजों को लिया गोद, बांटी पोषण सामग्री