बरौली के रिया-भवानी दुनिया के ताइक्वांडो मंच पर दम दिखाने को हुए रवाना

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

बीबीसी मिशन पब्लिक स्कूल, बरौली के ताइक्वांडो खिलाड़ी रिया सिंह और भवानी सिंह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों खिलाड़ियों को बिहार सरकार से राशि मिली है और उन्हें चुनाव की घोषणा के बाद विदाई दी गई। प्रतियोगिता दक्षिण कोरिया में 16 से 20 सितंबर तक होगी।

बरौली के रिया-भवानी दुनिया के ताइक्वांडो मंच पर दम दिखाने को हुए रवाना
बरौली के रिया-भवानी दुनिया के ताइक्वांडो मंच पर दम दिखाने को हुए रवाना

गोपालगंज। बीबीसी मिशन पब्लिक स्कूल, बरौली के दो होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी रिया सिंह और भवानी सिंह अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों खिलाड़ियों को गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के बाद दक्षिण कोरिया के लिए रवाना किया गया। बीडीओ अजीत रौशन, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, जिला पार्षद रुखसाना परवीन और विद्यालय निदेशक फैज अहमद ने हरी झंडी दिखाकर दोनों को विदा किया।

खिलाड़ियों की पहचान

रिया सिंह रामपुर गांव निवासी स्व. उपेंद्र सिंह और प्रियंका की पुत्री हैं, जबकि भवानी सिंह रतनसराय गांव के निवासी हैं। दोनों खिलाड़ी ताइक्वांडो में कई बार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके हैं। विद्यालय निदेशक फैज अहमद ने बताया कि दोनों का चयन पुमसे वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। प्रतियोगिता 16 से 20 सितंबर तक चुनचॉन, दक्षिण कोरिया में होगी। रिया और भवानी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सरकार ने दी चार लाख की मदद विद्यालय निदेशक फैज अहमद ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दोनों खिलाड़ियों को बिहार सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपए की सहायता मिली है। उन्होंने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी पदक जीतकर लौटें तो उन्हें ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत नौकरी देकर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

विद्यालय का योगदान

स्कूल को दिया सफलता का श्रेय रिया और भवानी ने कहा कि ताइक्वांडो की शुरुआती ट्रेनिंग बीबीसी मिशन पब्लिक स्कूल से मिली। निदेशक फैज अहमद ने उनकी प्रतिभा को पहचानकर लगातार प्रोत्साहित और मार्गदर्शन किया। विद्यालय परिवार ने दोनों को मोमेंटो, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और 5100-5100 रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। समारोह में प्राचार्य विकास कुमार उपाध्याय, घनश्याम चौबे, प्रो. विनोद कुमार सिंह समेत शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे।(रिपोर्ट-प्रमोद तिवारी)

अनुसरणीय प्रश्न

✦रिया सिंह और भवानी सिंह किस प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं?−
रिया सिंह और भवानी सिंह पुमसे वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने जा रहे हैं।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबरौली के रिया-भवानी दुनिया के ताइक्वांडो मंच पर दम दिखाने को हुए रवाना