मराठी थ्रिलर गोंधल 13 नवंबर को रिलीज होगी
संतोष दावखर की मराठी लोककथा-आधारित थ्रिलर फिल्म ‘गोंधल’ 13 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में दिखाई जाएगी। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसे ऑस्कर की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक एंट्री चुना है। निर्माता दावखर ने इस चयन को सम्मान बताते हुए कहा कि सच्ची भावनाओं के लिए भाषा बाधा नहीं होती।

मुंबई, एजेंसी। ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुनी गई संतोष दावखर की मराठी थ्रिलर फिल्म ‘गोंधल’ 13 नवंबर को देशभर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दावखर फिल्म्स के बैनर तले लिखी, निर्देशित और निर्मित यह फिल्म मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जाएगी। दावखर ने एक बयान में कहा कि लोककथा पर आधारित इस थ्रिलर फिल्म को ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुना जाना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि जब भावनाएं सच्ची और ईमानदार हों, तो सिनेमा में भाषा की कोई रुकावट नहीं होती। मैं बहुत आभारी हूं कि भारत के हर कोने से दर्शक एक साथ मिलकर बड़े पर्दे पर इस अलौकिक और रोमांचक सफर का अनुभव कर सकेंगे।
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने 18 सितंबर को गोंधल को ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना था।

