हाफिज सईद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू की अदालत को बताया कि लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज सईद पाकिस्तान में है। एनआईए ने सईद के खिलाफ गैर-ज़मानती वारंट हासिल किया है, जो आतंकियों को समर्थन देने से संबंधित है। कोर्ट ने कहा कि सईद की भूमिका निरंतर जांच में सामने आ रही है।

हाफिज सईद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू की एक विशेष अदालत को बताया कि भारत का मोस्ट-वॉन्टेड आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज सईद पाकिस्तान में है। एजेंसी ने उसके खिलाफ दो महीने में दूसरा गैर-ज़मानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) हासिल किया है। यह वारंट केंद्र शासित प्रदेश में काम कर रहे आतंकवादी समूहों को हथियार, फंड और निर्देश देने से जुड़े एक आतंकी मामले में जारी किया गया है। विशेष अदालत एनआईए की उस अर्जी पर सुनवाई कर रही थी जिसमें सईद के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 75 के तहत एनबीडब्ल्यू जारी करने की मांग की गई थी। एनआईए ने अदालत को बताया कि सईद पाकिस्तान से काम कर रहा है और कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार, पैसे और निर्देश दे रहा है।

जानकारी मिली है कि उक्त आतंकवादी अभी पाकिस्तान में है और कानून की पकड़ से बचने के लिए जान-बूझकर गिरफ्तारी से बच रहा है। एजेंसी की दलीलें सुनने के बाद, विशेष एनआईए अदालत के जज प्रेम सागर ने 8 सितंबर को कहा कि जांच के दौरान सईद की भूमिका सामने आई है और वह ‘कथित तौर पर आतंकवाद में शामिल है। कोर्ट ने देखा कि वह फरार है और जांच एजेंसी उसे ‘सामान्य तरीके से’ पेश नहीं करा पाई है, इसलिए सईद के खिलाफ एक सामान्य गैर-जमानती वारंट जारी किया। यह नया वारंट, जम्मू में विशेष एनआईए अदालत द्वारा लश्कर-ए तैयबा (एलईटी) के संस्थापक के खिलाफ दो महीनों में जारी किया गया दूसरा गैर-जमानती वारंट है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहाफिज सईद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी