खेल : दीया-मानुष ने आठ साल बाद दिलाया पदक
टेबल टेनिस नागोया, एजेंसी। भारत के मानुष शाह और दीया चिताले ने आठ साल बाद देश को एशियाई खेलों की टेबल टेनिस की मिश्रित स्पर्धा में पहला

टेबल टेनिस नागोया, एजेंसी। भारत के मानुष शाह और दीया चिताले ने आठ साल बाद देश को एशियाई खेलों की टेबल टेनिस की मिश्रित स्पर्धा में पहला जबकि कुल दूसरा पदक दिलाया। भारतीय जोड़ी को शुक्रवार को सेमीफाइनल में चीन के वांग चुकिन और सुन यिंगशा से 8-11, 5-11, 8-11, 2-11 से हारकर कांसे से संतोष करना पड़ा। मौजूदा खेलों में यह देश का टेबल टेनिस में पहला पदक है।इससे पहले दीया-मानुष ने क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की विश्व की चौथे नंबर की जोड़ी डू होई केम और वोंग चुन टिंग को 3-1 (11-6, 13-15, 11-9, 11-5) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।एकल
में भी आगे बढ़े : मानुष ईरान के बेन्यामिन फराजी को 4-0 से हराकर एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। यशस्विनी घोरपड़े ने सीरिया की हेंड जाजा को 4-1 (11-5 11-5 11-8 8-11 11-4) से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई। मानव ठक्कर को उत्तर कोरिया के यू ताए रयोंग से 2-4 से और श्रीजा अकुला को प्योन सोंग ग्योंग से 1-4 हार मिली। भारतीय पुरुष युगल की दोनों जोड़ियां भी टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।


