देश में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 111 करोड़ के पार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ट्राई की जून तिमाही रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या मार्च के 109.28 करोड़ से बढ़कर जून 2026 तक 111.42 करोड़ हो गई। ब्रॉडबैंड उपभोक्ता 2.03 प्रतिशत बढ़े, जबकि नैरोबैंड उपभोक्ता घटे। देश में प्रति 100 लोगों पर 77.94 इंटरनेट उपभोक्ता हैं। शहरों में यह आंकड़ा 129.03 है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में केवल 49.07 है।

देश में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 111 करोड़ के पार

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में इंटरनेट का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। जून 2026 तक इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 111.42 करोड़ हो गई। मार्च के मुकाबले इसमें 1.96 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। तब इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 109.28 करोड़ थी। दूरसंचार नियामक ट्राई की जून तिमाही की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। कुल इंटरनेट उपभोक्ताओं में 47.73 लाख वायरलाइन और 106.64 करोड़ वायरलेस इंटरनेट उपभोक्ता हैं। ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या भी 2.03 फीसदी बढ़कर 108.75 करोड़ हो गई। वहीं नैरोबैंड उपभोक्ताओं की संख्या 0.89 फीसदी घटकर 2.67 करोड़ रह गई। देश में हर 100 लोगों पर 77.94 इंटरनेट उपभोक्ता हैं।

लेकिन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है। शहरों में यह संख्या प्रति 100 लोगों पर 129.03 है। ग्रामीण इलाकों में यह सिर्फ 49.07 है। यानी गांवों में 100 लोगों पर औसतन 49 से भी कम इंटरनेट उपभोक्ता हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदेश में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 111 करोड़ के पार