बड़े लक्ष्य को प्राप्त कर मैच जीतने पर खुशी
(युवा पेज) पाकिस्तान से मैच जीतने के लिए मंदिर में पूजापाकिस्तान से मैच जीतने के लिए मंदिर में पूजापाकिस्तान से मैच जीतने के लिए मंदिर में पूजा

(युवा पेज) भगवानपुर। टीम इंडिया के वनडे मैच के इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य को प्राप्त कर मैच जीतने पर प्रखंड के क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है। सुरेंद्र सिंह और मुरारी पांडेय ने कहा कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में खेले गए वनडे मैच में टीम इंडिया ने 406 रन के विशाल लक्ष्य को दो विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। इस मैच में वेस्टइंडीज की ओर से तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाया। जबकि टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और कप्तान शुभम गिल के दोहरा शतक से भारत की जीत आसान कर दी।
एशियन गेम्स में दबदबा पर जतायी प्रसन्नता
भगवानपुर। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अब तक कुल 39 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। प्रखंड के खेल प्रेमियों विजय शंकर पांडेय, विजय श्रीवास्तव, रमेंद्र कुमार सिंह ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश के लिए यह गौरव का विषय है।
पाकिस्तान से मैच जीतने के लिए मंदिर में पूजा
भगवानपुर। कॉमनवेल्थ गेम में भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को होने वाले क्रिकेट मैच में जीत के लिए शुक्रवार को पूजा-अर्चना की गई। प्रखंड मुख्यालय स्थित दरोगा जी मंदिर में शुक्रवार को खेल प्रेमियों राहुल कुमार सहित अन्य पूजा कर मन्नत की। उन्होंने बताया कि भारत के पाकिस्तान से क्रिकेट मैच जीतने के लिए मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।

