7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि भारत की आर्थिक शक्ति का प्रमाण
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर के विधायक रोहित पांडेय ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत होने पर बधाई दी। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत पर आधारित आर्थिक नीतियों की सफलता बताया, जो वैश्विक चुनौतियों के बावजूद है।

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून तक) में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत होने पर नगर विधायक रोहित पांडेय ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत आर्थिक नीतियों और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, तेल की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति शृंखला से जुड़ी चुनौतियों और विभिन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था का 7.8 प्रतिशत की मजबूत गति से आगे बढ़ना पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़ें:वैश्विक झंझावात में भी मजबूत भारत


