अंतरिक्ष यात्रियों के लिए स्मार्ट टिफिन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के लिए एस्ट्रोनॉट का भोजन खास स्मार्ट स्टील टिफिन बॉक्स में भेजा जाएगा। हैदराबाद की कंपनी अनंत टेक्नोलॉजी और मैसूर की डिफेंस फूड रिसर्च लेबोरेटरी मिलकर इसे तैयार कर रही हैं, जिससे भोजन की शुद्धता पर नजर रखी जाएगी।

अंतरिक्ष यात्रियों के लिए स्मार्ट टिफिन

हैदराबाद, एजेंसी। भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के लिए एस्ट्रोनॉट का भोजन खास स्मार्ट स्टील टिफिन बॉक्स में भेजा जाएगा। हैदराबाद की कंपनी अनंत टेक्नोलॉजी और मैसूर की डिफेंस फूड रिसर्च लेबोरेटरी मिलकर इसे तैयार कर रही हैं। इसमें विशेष सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक लगे हैं, जो भोजन की शुद्धता पर नजर रखेंगे और इसकी लाइव जानकारी धरती पर भेजेंगे। अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण न होने के कारण खाने के टुकड़े हवा में तैरकर संवेदनशील उपकरणों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए यह कंटेनर बेहद सुरक्षित बनाया गया है। यह अनोखा टिफिन बॉक्स अंतरिक्ष में भारतीय यात्रियों की सेहत और सुरक्षा के लिए बेहद अहम साबित होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।