विदेशी मुद्रा भंडार अबतक के उच्चतम स्तर पर
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार सितंबर को समाप्त सप्ताह में रिकॉर्ड 44.90 अरब डॉलर उछलकर 785.71 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह वृद्धि पिछले सप्ताह में भी 11.47 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के बाद आई है। आरबीआई को रुपये पर दबाव के कारण डॉलर की बिक्री कर हस्तक्षेप करना पड़ा।

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार सितंबर को समाप्त सप्ताह में रिकॉर्ड 44.90 अरब डॉलर उछलकर अबतक के उच्चतम स्तर 785.71 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार 11.47 अरब डॉलर बढ़कर 740.80 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इस साल की शुरुआत में पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट आ रही थी। उस दौरान रुपये पर दबाव बढ़ने के कारण आरबीआई को डॉलर की बिक्री के जरिये विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करना पड़ा था। आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 2.59 अरब डॉलर घटकर 113.82 अरब डॉलर रह गया।


